बिहार और झारखंड की आठ हजार महिलाएं लेंगी वित्तीय साक्षरता का प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

देवघर। क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण लिमिटेड (सीए ग्रामीण) की सीएसआर शाखा क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन ने एनजीओ ग्राम साथी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। यह सहयोग के तहत बिहार और झारखंड में 8,000 ग्रामीण महिलाओं को वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह और रांची जिले एवं बिहार के भागलपुर, बांका, गया और औरंगाबाद जिले में आपसी सहमति से तैयार पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सीए ग्रामीण के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सीए इंडिया फाउंडेशन के निदेशक गणेश नारायणन ने कहा कि ग्राम साथी के साथ हमारी साझेदारी ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वित्तीय साक्षरता का अर्थ केवल संख्याओं को समझना ही नहीं, बल्कि महिलाओं को वित्त के बारे में ज्ञान प्रदान करना है, ताकि वे प्रभावी ढंग से इसका प्रबंधन कर सकें। समुदाय में बदलाव की क्रान्ति ला सकें।

ग्राम साथी के प्रबंध न्यासी देवानंद कुमार ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि हम इस महत्वपूर्ण पहल को सार्थक बनाने की दिशा में क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन के साथ साझेदारी कर रहे हैं। हम ज़मीनी स्तर पर वित्तीय शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करते हुए 100 से अधिक गांवों तक पहुंचने और ग्रामीण समुदायों की महिलाओं एवं उनके परिवारों के जीवन में एक सार्थक व स्थायी प्रभाव उत्पन्न करने का लक्ष्य रखते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK