राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ लकड़ा पहुंची गढ़वा

झारखंड
Spread the love

  • पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ परिसदन भवन में की बैठक

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्‍य डॉ आशा लकड़ा ने जिले के अनुसूचित जनजाति समुदाय के पंचायती राज जनप्रतिनिधियों के साथ परिसदन भवन में बैठक कर 6 सितंबर को संवाद की। श्रीमती लकड़ा ने जिले में अपने आगमन के उद्देश्य से लोगों को अवगत कराया।

उक्त बैठक में संवाद के दौरान सदस्या श्रीमती लकड़ा द्वारा बताया गया कि देशभर के 705 से अधिक जनजातियों के विभिन्न समूहों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग कार्य करता है। उन्होंने आयोग की भूमिका से अवगत कराते हुए बताया कि जनजातीय समुदाय के हक-हुकूक व अधिकारों की रक्षा एवं उनके संरक्षण के लिए आयोग कार्य करती है।

श्रीमती लकड़ा ने अपनी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए ncstgrams.gov.in वेबसाइट से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त साइट पर अपनी शिकायतों को दर्ज कराई जा सकती है, जिस पर आयोग द्वारा उचित कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने का कार्य किया जाता है।

उक्त बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए जनजातीय समुदाय के पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK