कांग्रेस जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठन सृजन अभियान पर चर्चा

झारखंड राजनीति
Spread the love

संजय यादव

देवघर। कांग्रेस की जिला कार्यसमिति की बैठक 6 सितंबर को हुई। इसमें जिला सहित प्रदेश के पदधारी मौजूद थे। बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान-2025 पर चर्चा की गई।

कमेटी द्वारा नियुक्त देवघर जिला के पर्यवेक्षक विधायक (इंदौरा, हिमाचल प्रदेश) मलेंद्र राजन और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक बेरमो विधायक जय मंगल सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुरेन राम ने अभियान की जानकारी दी।

उपस्थित नेताओं ने बताया कि संगठन सृजन के तहत संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्षों का चुनाव होना है। इसे लेकर राज्य के जिला के सभी प्रखंडों में सर्वे भी किया जाएगा।

मौके पर उपस्थित आब्जर्बर के रूप में पहुंचे मलेंद्र राजन ने कहा कि संगठन सृजन के तहत संगठन की मजबूती और जिला अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए चुनाव या चयन होना है। इसके तहत एआईसीसी के मेंबर प्रत्येक दिन दो प्रखंडों का दौरा कर वहां के कार्यकर्ता और जनता की बातों को सुनेंगे और समझेंगे। उनकी रिपोर्ट जिला में जमा होगा, जिस पर आगे कार्रवाई होगी।

मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ उदय प्रकाश, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सिंह, अजय कुमार, फयाज केसर, बृजभूषण राम, आदित्य सरोलिया, दीपक सिंह राजपूत, नटराज प्रदीप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सहित दर्जनों पदधारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK