कोयला कामगारों के बोनस पर फैसला कल, इतने पर बन सकती है सहमति

झारखंड
Spread the love

रांची। कोयला कामगारों का बोनस कल यानी 22 सितंबर को दिल्‍ली में तय होगा। इसे तय करने के लिए जेबीसीसीआई-XI की मानकीकरण समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक की सूचना कार्यकारी निदेशक (मा.सं./विभागाध्‍यक्ष(औ.सं.) गौतम बनर्जी 12 सितंबर को दे चुके हैं।

कार्यकारी निदेशक ने कहा है कि मानकीकरण समिति की बैठक 22 सितंबर, 2025 को सुबह 11 बजे से नई दिल्ली में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पीएलआर (बोनस) पर विचार-विमर्श के लिए निर्धारित की जा रही है।

बैठक में कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद और निदेशक (वित्‍त) विशेष आमंत्रित सदस्‍य के तौर पर शामिल होंगे। चेयरमैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हो सकते हैं।

ट्रेड यूनियन के लीडर का कहना है कि बीते साल कोल इंडिया को 37,000 करोड़ का लाभ हुआ है। कामगारों की मेहनत की वजह से ही कंपनी इस मुकाम पर पहुंची है। ऐसे में इसी अनुपात में बोनस की मांग की जाएगी।

बीते दो सालों में मिले बोनस पर गौर करें तो आठ से नौ हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले यह तीन से चार हजार रुपये था। इस हिसाब से देखा जाए तो इस साल बोनस में कम से कम चार और अधिकतम नौ हजार रुपये की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यानी यह राशि 98 हजार से लेकर 1.02 लाख रुपये तक हो सकती है।

वर्षवार मिला बोनस

  • 2007 – 6,000
  • 2008 – 8,350
  • 2009 – 10,000
  • 2010 – 15,000
  • 2011 – 21,000
  • 2012 – 26,500
  • 2013 – 31,500
  • 2014 – 40,000
  • 2015 – 48,500
  • 2016 – 54,000
  • 2017 – 57,000
  • 2018 – 60,500
  • 2019 – 64,700
  • 2020 – 68,500
  • 2021 – 72,500
  • 2022 – 76,500
  • 2023 – 85,000
  • 2024 – 93,750

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK