लक्ष्मी प्रसाद सिंह
हुसैनाबाद (पलामू)। मां शिवकुमारी देवी सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा
संचालित श्री मां बाल विकास विद्यालय की शाखा गांधी चौक व होलेया रोड परिसर में दुर्गोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने गरबा, डांडिया आदि नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार, रविंद्र कुमार व शगुफ्ता ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में जय अम्बे जगदम्बे मां…..,रंगीलो मारो ढोलना….,ओ आये तेरे भवन…आदि गीत के बोल पर बच्चों ने बेहतरीन अभिनय किया। इसमें कोमल, सलोनी, रागिनी, खुशी, आलिया, अनुष्का, अनामिका, सोनालिका, परी, सिद्धि, इशानी बानो,मनी, रविजा, श्वेता, माही, अनुप्रिया, चंद्रमुखी, शिवरानी, माया, प्रीति, मंतशा, स्नेहा, मंजू, आराध्या, प्रिया, वंदना, रिद्धिमा, बिलकिस, शिफत,राग रागिनी, बबली, अंकिता, महजबीन, अनन्या, सौम्या, निम्मी, अन्नी, परी, बुशरा, सन्ना, आयत, किट्टू, अलीशा, इशानी आदि की भूमिका रही। वही दुर्गा माता की भूमिका में साक्षी कुमारी ने निभाई।
कार्यक्रम में निदेशक सह प्राचार्य डॉ जीतेन्द्र प्रसाद ने कहा कि मंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ती है, जो जीवन मे सफलता की सीढ़ी पर आगे बढ़ने में मदद करती है। उन्होंने त्योहार की बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सीईओ विक्रम विशाल, अमिता कुमारी, सीमा अग्रवाल, रविन्द्र कुमार मेहता, धीरेंद्र प्रसाद, रूमी सिंह, आरती सिंह, पिंकी कुमारी, संध्या सिंह, शगुफ्ता, तख़्सिस, हमीरा, नीतू, रिया राज, राहुल कुमार, राहुल कुमार गुप्ता, जयनारायण सिंह, सानिया, दयाशंकर प्रसाद, कुंडल राम, संतोष कुमार, फिज्जा, रानी बेगम, अजय कुमार आदि शिक्षक सक्रिय रहे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


