रांची। मोरहाबादी मैदान के एक्सपो उत्सव मेले में रविवार को लोगों का हुजूम देखने को मिला। करीब 1 लाख लोगो से ज़्यादा ने एक्सपो का दीदार किया। सभी हैंगर में ग्राहकों की लंबी कतारें लगी थी। स्टॉल धारक बहुत खुश दिखे। शनिवार को मिडनाइट कार्निवल का आयोजन हुआ था।
रविवार को पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और डांस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों का उत्साह देखते बना। भीड़ को देखते हुए मेले की समय सीमा बढ़ानी पड़ी। रोज चल रहे रक्त दान शिविर का कल आखिरी दिन था। एक्सपो में लगभग 100 यूनिट का रक्त दान हुआ।
आज यानी सोमवार को एक्सपो का आख़िरी दिन है। लोग मेले का आनंद रात 8 बजे तक उठा सकते हैं। समापन समारोह शाम 4 बजे है। समारोह के मुख्य अतिथि होंगे अंकुर झुनझुनवाला, (नेशनल प्रेसिडेंट, जेसीआई इंडिया) और मुख्य वक्ता राखी जैन (पास्ट नेशनल प्रेसिडेंट 2021, जेसीआई इंडिया) होंगे। विशिष्ट अतिथि गौरव अरोड़ा, (मंडल अध्यक्ष, जेसीआई इंडिया मंडल 3) हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


