रांची। गुरुवार (26 सितंबर 2025) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 160 नये डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिया। सभी की नियुक्ति स्वास्थ्य विभाग में हुई है।
दुर्गा पूजा से पहले नियुक्ति पत्र पाकर स्वास्थ्य विभाग के नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों, दंत चिकित्सकों और चिकित्सा पदाधिकारियों के चेहरे खिल उठे।
इस अवसर पर नियुक्ति पत्र पाने वालों को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर नियुक्तियों की शृंखला में नित्य नयी कड़ियां जुड़ रहीं हैं।
सीएम हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि आप अपनी सेवा भावना से सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
कहा कि बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू होगी। सीएम ने चिकित्सा पदाधिकारियों से यह भी कहा कि आपकी मानवीय संवेदनाएं यथार्थ में दिखनी चाहिए, ताकि उसका लाभ गरीब और असहाय लोगों को मिल सके।
सीएम ने कहा कि धरती पर ‘भगवान’ के रूप में आपकी नियुक्ति हो रही है। आपसे इस राज्य की गरीब, कमजोर और असहाय जनता को काफी आशा और उम्मीदें हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी सेवा भावना से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने 160 लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपा, जिसमें सहायक प्राध्यापक, दंत चिकित्सक एवं चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य संरचना मजबूत करने की दिशा में चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि आपने अपने करियर के रूप में स्वास्थ्य क्षेत्र को चुना है। आपको बेहतर भविष्य बनाने के लिए आगे भी कई अवसर मिलेंगे। मेरा मानना है कि स्वास्थ्य एक ऐसा क्षेत्र है, जहां आपकी सेवाएं काफी मायने रखती हैं।
आप जिस सोच के साथ इस क्षेत्र में आये हैं, वैसे में यहां की गरीब और असहाय जनता के प्रति आपकी संवेदनाएं होनी चाहिए। इतना ही नहीं, यथार्थ में संवेदनाएं दिखनी भी चाहिए, ताकि इसका लाभ यहां के लोगों को मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास संसाधन सीमित है, लेकिन इन सीमित संसाधनों के बीच भी करने के लिए काफी कुछ है। बस इसके लिए जुनून होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को जितना इलाज की जरूरत है, उतना ही आपकी संवेदना और सेवा की भी। आप अपने व्यवहार और प्रभाव से मरीजों को काफी हद तक बेहतर माहौल दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से कहा कि वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य के अलग-अलग इलाकों में पदस्थापित चिकित्सकों के कार्यों और सेवाओं का आकलन कर बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अपना बेहतर देने के लिए प्रेरित होंगे।
मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, जेएमएचआईडीपी के एमडी अबु इमरान एवं स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


