- एक पेड़ मां के नाम 2.0 पहल के तहत लगाए गए 30 फलदार पौधे
रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने सतर्कता जागरुकता अभियान–2025 के अंतर्गत 27 सितंबर, 2025 को गांधीनगर स्थित सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कंपनी की प्रमुख हरित पहल ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ के अंतर्गत किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीसीएल) निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने मिलकर पौधे लगाए। हरित पर्यावरण की दिशा के संकल्प को दोहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में सीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई।
इस अवसर पर महिला सफाई कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। हरित पहल के तहत आज 30 फलदार पौधों का रोपण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित विरासत के प्रतीक हैं।
यह कार्यक्रम सीसीएल द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जागरुकता अभियान–2025 का हिस्सा है, जो 18 अगस्त से 17 नवंबर 2025 तक सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रमों के माध्यम से आयोजित किया जा रहा है।
कंपनी द्वारा पहले भी इस अभियान के तहत कई जागरुकता गतिविधियां, संगोष्ठियां और सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK