पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के खिलाफ बिहार बंद असरदार रहा। बीजेपी और एनडीए के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे। इससे राजधानी पटना समेत कई जिलों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी।
दरअसल, महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई मां की गाली के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बिहार बंद का राज्य में कहीं ज्यादा तो कहीं कम असर रहा। सड़क यात्रा सबसे ज्यादा प्रभावित हुई।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) समेत सहयोगी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर बड़ी संख्या में उतरे थे। बंद पांच घंटे का था। बिहार भाजपा के ज्यादातर बड़े नेता दिल्ली में थे, क्योंकि बुधवार को कोर कमेटी की मीटिंग थी।
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और तीन वामपंथी दलों सीपीआई, सीपीएम व सीपीआई-माले ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ यात्रा निकाली थी। राजगीर जा रहे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू भी बंद में कुछ देर फंसे, हालांकि बाद में उन्हें जाने दिया गया।
कटिहार में पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के साथ-साथ नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल और दर्जनों एनडीए कार्यकर्ताओं ने मिर्चाईबारी बजरंग बली चौक पर टायर जलाकर विरोध जताया। इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
सड़क जाम से लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। कटिहार-पूर्णिया, कटिहार-मनिहारी और कटिहार-गेड़ाबाड़ी रूट पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई। भागलपुर जाने वाले बस यात्री भी परेशान दिखे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK