रांची। झारखंड के छात्राओं को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप मिल रहा है। इसके लिए राज्य के सभी जिलों के जरूरतमंद छात्राएं अप्लाई कर सकती हैं। स्कॉलरशिप छात्राओं को कॉलेज की शिक्षा प्राप्त करने में मदद करेगा।
स्कॉलरशिप के लिए चयनित छात्राओं को सालाना ₹30,000 मिलेगा, जिसका उपयोग ट्यूशन फीस एवं शिक्षा संबंधी खर्च के लिए किया जा सकता है।
किसी सरकारी स्कूल से नियमित छात्रा के रूप में कक्षा 10वीं और 12वीं पास करने वाली इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं।
वर्ष, 2025-26 में मान्यता प्राप्त स्नातक डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम 2 से 5 वर्ष के प्रथम वर्ष में नियमित छात्र के रूप में प्रवेश लेने वाली भी अप्लाई कर सकती हैं।
प्रथम चरण के लिए आवेदन 10 सितंबर से 30 सितंबर, 2025 तक दिया जा सकता है। दूसरे चरण में 10 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी तरह निशुल्क है।
आवश्यक दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फ़ोटो 6 माह से ज्यादा पुराना न हो
- हस्ताक्षर
- आधारकार्ड
- बैंक खाता विवरण
- कक्षा 10 वीं और 12 वी की मूल अंक सूची
- प्रवेश का प्रमाण – बोनाफाइड प्रमाणपत्र या फीस की रसीद
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक
https://azimpremjifoundation.org/what-we-do/education/azim-premji-scholarship/
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK