रांची। विश्व ओज़ोन दिवस-2025 के उपलक्ष्य में गोस्सनर कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं ईआईएसीपी-पीसी-हब, झारखंड (सुमन सामिर, पंकज कुमार और विकास कुमार) के सहयोग से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ओज़ोन परत संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर केंद्रित था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजींक्य बंकर (आईएफएस) का स्वागत कॉलेज की प्राचार्या डॉ. इलानी पूर्ति, वनस्पति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मृदुला खेस, डॉ. शशि सुमन तिर्की और स्वेता लकड़ा ने किया।
कार्यक्रम में अजींक्य बंकर ने कहा कि ओज़ोन परत पृथ्वी को हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) विकिरण से बचाने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल के तहत अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ने ओज़ोन परत की उल्लेखनीय सुधार में योगदान दिया है।
इस कार्यक्रम में 280 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं पर्यावरण प्रेमी शामिल थे। कार्यक्रम के दरमियान इंटरैक्टिव सत्र, चर्चाएं और जागरुकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे प्रतिभागियों की विषय के महत्व के प्रति समझ और भी गहरी हुई।
इस कार्यक्रम में 280 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें संकाय सदस्य, विद्यार्थी एवं पर्यावरण प्रेमी शामिल थे। कार्यक्रम के दरमियान इंटरैक्टिव सत्र, चर्चाएं और जागरुकता गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे प्रतिभागियों की विषय के महत्व के प्रति समझ और भी गहरी हुई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK