खदान मजदूर संघ की कार्यसमिति के सदस्य बने अनूप सिंह और रविंदर मिश्रा

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल दरभंगा हाउस मुख्यालय के अनूप सिंह एवं बेरमो क्षेत्र के रविंदर मिश्रा को अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया। अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के महामंत्री सुरजीत सिंह ने पत्र जारी किया है।

महामंत्री ने पत्र में कहा कि 1 एवं 2 सितंबर, 2025 को छत्तीसगढ़ के कोरबा में संपन्न हुए अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की 112वीं कार्यसमिति बैठक में सीसीएल से अनूप सिंह एवं रविंद्र मिश्रा को कार्यसमिति सदस्य के रूप में संहयोजित किया गया है।

अनूप सिंह को दायित्व मिलने पर सीसीएल सीकेएस के मुख्यालय के कार्यकर्ताओं  में हर्ष का माहौल है। सभी ने अनूप सिंह और रविंद्र मिश्रा को बधाई दी। अनूप सिंह पूर्व से सीसीएल मुख्यालय एवं गांधीनगर के सचिव, अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ की मीडिया प्रभारीएवं सीसीएल सीकेएस  के वेलफेयर बोर्ड के मेंबर हैं।

अनूप सिंह ने कहा कि संगठन ने जो मुझे जिम्मेदारी दी है, उसका ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करुंगा। उन्होंने कोल प्रभारी के लक्ष्मा रेड्डी, अखिल भारतीय खदान से मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी एवं महामंत्री सुरजीत सिंह का भी आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK