अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना रनौत को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। उनके खिलाफ ट्रायल कोर्ट में आगे की सुनवाई होगी।

यह विवाद 2020-21 के किसान आंदोलन से जुड़ा है। कंगना रनौत ने एक बुज़ुर्ग महिला प्रदर्शनकारी महिंदर कौर (73 वर्ष) के बारे में ट्वीट/रीट्वीट किया था। इसमें कहा गया कि वह वही “दादी” हैं, जो शाहीन बाग प्रदर्शन में थीं।

महिंदर कौर ने यह दावा किया कि ये तुलना झूठी है। कंगना की टिप्पणियों से उनका अपमान हुआ है। पंजाब के बठिंडा जिले की एक अदालत में महिंदर कौर ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। कहा कि कंगना की टिप्पणी/रीट्वीट ने उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई।

सुप्रीम कोर्ट ने रिट्वीट के चलते पंजाब में दर्ज मानहानि केस को रद्द करने की उनकी याचिका पर सुनवाई से इंकार किया। कगंना के वकील की दलील दी थी कि उन्होंने महज एक ट्वीट को रिट्वीट किया था। और भी कई लोगों ने रिट्वीट किया था।

अदालत ने कहा कि ये महज रिट्वीट नहीं था। इसमे कंगना की अपनी ओर से की गई टिप्पणी भी शामिल थी। हम अगर कुछ कहेंगे तो ये आपके केस को प्रभावित कर सकता है। ये ट्रायल का विषय है। आप निचली अदालत में अपनी बात रखें।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK