- सबसे अधिक सदर अंचल में अवैध क्लिनिक सील
पलामू। जिले में अवैध रूप से संचालित अवैध क्लिनिकों पर पूर्ण रूप से रोक लगाने को लेकर उपायुक्त समीरा एस गंभीर हैं। इसे लेकर उन्होंने अंचल अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और संबंधित थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी प्रकार के अवैध क्लिनिकों को सील करने के लिए निर्देशित किया है।
उपायुक्त का निर्देश प्राप्त होते ही जिले के सभी सीओ ने अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित कई क्लिनिकों की जांच की। जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाने वाले क्लिनिकों को सील कर दिया गया। ज्ञात हो कि विगत दिनों में कई स्थानों से अवैध क्लिनिकों में मरीजों मृत्यु हो जाने से संबंधित कई मामले प्रकाश में आये थे।
सदर अंचल अंतर्गत लूपिन डायग्नोस्टिक, जानकी मेमोरियल, वैष्णवी डायग्नोस्टिक, रांची इएनटी नयूरोकेयर, विद्यांचल हॉस्पिटल का ओपीडी सहित कृष्णा हॉस्पिटल की फार्मेसी को सील किया गया। हरिहरगंज में रागिनी क्लिनिक को सील किया गया। पांच हॉस्पिटल की जांच की गयी।
विश्रामपुर अंचल में रानी क्लिनिक, शिवम क्लिनिक और खुशी क्लिनिक को सील किया गया। वहीं नवाबज़ार में अंकिता क्लिनिक, एके विश्वास क्लिनिक को सील किया गया। उंटारी रोड अंचल में तीन, पांडु व नौडीहाबाजार में एक अवैध क्लिनिक को सील किया गया। अन्य अंचल में भी कार्रवाई की जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK