स्कूल के चबूतरे पर सो रहे दिव्यांग की पत्थर से कूचकर हत्या, मचा हड़कंप

अपराध देश बिहार
Spread the love

पटना। राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि, वहां अब कोई सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला मनेर थाना क्षेत्र का है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक दिव्यांग की निर्मम हत्या कर दी।

घटना मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवराखन टोला, टाटा कॉलोनी गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के पास चबूतरे पर हुई। दिव्यांग चबूतरा पर सो रहा था। 

अपराधियों ने शनिवार की अहले सुबह पत्थर से कुचलकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। जब गांव के लोग सुबह चबूतरे पर मृतक के शव को देखा, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ मौके पर जुटी रही। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अपनी बहन के गांव में रह रहा था।

बताया जाता है कि शेरपुर गांव के रहने वाले जीत लाल राय (45), मनेर के गोरिया स्थान स्थित जीवराखन टोला, टाटा कॉलोनी में अपनी बहन के गांव में रहता था।

हर रोज की तरह वह गांव के बाहर देवी स्थान स्थित चबूतरे पर सोया हुआ था। इस बीच अज्ञात अपराधियों ने सोते समय उसके सिर पर पत्थर से प्रहार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। 

पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना से जुड़े सवालों पर पूछताछ की। हालांकि, मृतक के किसी से दुश्मनी की चर्चा नहीं है। हत्या करने वाले के खिलाफ ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की किसी से दुश्मनी नहीं थी और वह गांव में मांग कर खाने का काम करता था।

उसके परिवार वालों से उसका कोई लेना-देना नहीं था। इधर, घटना को लेकर मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK