जायंट्स ग्रुप आस्था गढ़वा के मेडिकल कैंप में 30 मरीजों की हुई जांच

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सेवा और समाजहित के उद्देश्य से कार्य करने वाले जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा “आस्था” ने अपने प्रथम सेवा सप्ताह की शुरुआत स्वास्थ्य सेवा के साथ की। बुधवार को मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक सोनी के क्लिनिक परिसर में निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुगर व बीपी की जांच कराई। कुल 30 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान टेक्नीशियन डॉ. राशिद आलम ने मरीजों का जांच किया। लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बीपी व शुगर जैसी बीमारियों से बचाव के लिए नियमित जीवनशैली बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि समय पर भोजन करना, सुबह टहलना, योग व मेडिटेशन करना और तैलीय व जंक फूड का कम सेवन करना स्वास्थ्य को लंबे समय तक बनाए रखने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है।

मेडिकल ऑफिसर डॉ. अशोक सोनी ने कहा कि हर दिन को आखिरी समझकर जियो, लेकिन हर दिन अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखो। स्वस्थ तन और स्वस्थ मन से ही जीवन को खुशहाल बनाया जा सकता है।

इस मौके पर जायंट्स ग्रुप आस्था गढ़वा के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने कहा कि सेवा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य समाज में जरूरतमंदों तक विभिन्न सेवाओं को पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर अलग-अलग सामाजिक, शैक्षणिक व स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

कैंप में उपाध्यक्ष अमित शर्मा, निदेशक उत्तम कुमार जायसवाल, सदस्य सुमित कुमार, अभियंता जयप्रकाश कुमार सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि इस तरह के स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी समय-समय पर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *