जांच अभियान में पकड़े गए 12 वाहन, लगा ₹1.85 लाख जुर्माना

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को सख्ती से लागू कराने के लिए गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश एवं मोटरयान निरीक्षक सुनील राम के नेतृत्व में बाइपास रोड के पास व्यापक और सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। हाल के दिनों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग, भारी वाहनों में ओवरलोडिंग, बिना कागजात (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, परमिट, रोड टैक्स के वाहन चलाना, प्रेशर एवं मल्टी-टोन हॉर्न का इस्तेमाल और बस-ट्रैक्टर-टेम्पो में यात्रियों की ओवरलोडिंग जैसे मामलों पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया।

इस दौरान 6 दोपहिया वाहनों से बिना हेलमेट और कागजात के लिए ₹6,000 और ओवरलोडिंग बड़े वाहनों से ₹1,79,000 का जुर्माना वसूला गया। कुल 12 वाहन पकड़े गए। उन पर मिलाकर ₹1.85 लाख का दंड लगाया गया।

डीटीओ धीरज प्रकाश ने मौके पर ही चालकों को सड़क दुर्घटनाओं के खतरों और यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी। उन्होंने साफ कहा कि आगे से नियम तोड़ने वालों के खिलाफ और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK