
राजस्थान। श्री उत्तराधिमठ के श्री सत्यप्रमोद तीर्थ स्वामी की 108वीं जयंती पर भारत सरकार ने 108 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया है। यह सिक्का 30 अगस्त, 2025 को उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने जारी किया था।
संसार में पहली बार जारी हुए 108 रुपए के स्मारक सिक्के का पहला सेट सिक्को का संग्रह और अध्यन करने वाले बीकानेर के सुधीर लुणावत ने जारी कराने वाली संस्था से खरीद लिया। सुधीर ने बताया कि इस 108 रुपये के सिक्के का निर्माण भारत सरकार की मुंबई टकसाल में हुआ है। यह सिक्का 40 ग्राम शुद्ध चांदी से बना है।
श्री लुणावत ने बताया कि सत्यप्रमोद तीर्थ स्वामी जी की 108वीं जयंती के अलावा भी 108 अंक की सनातन परंपरा में भी खास महत्व है। इसलिए इस सिक्के की दुनियाभर में भारी मांग रहेगी। सिक्कों के संग्रहकर्ताओं के अलावा भी देश विदेश में इस सिक्के को लेकर काफी उत्साह है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK