79 दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग, कैलीपर्स, वैशाखी, व्हील चेयर का हुआ वितरण
रांची। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति तेतरटोली, रांची ने शनिवार को विकलांगों के बीच कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया। शिविर की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से की गयी थी, जिसका 20 सितंबर को भव्य समापन हुआ। आज के इस शिविर में बतौर मुख्य अतिथि बनवारी लाल अग्रवाल, ललिता देवी और प्रीति अग्रवाल मौजूद थे।
तीनों अतिथियों ने 79 दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम अंग, कैलीपर्स, वैशाखी, व्हील चेयर और अन्य सहायता और उपकरण प्रत्यारोपण वितरण किया। साथ ही अपने हाथों से दिव्यांगजनों को सुनने की मशीन दी। बनवारी लाल अग्रवाल ने कहा कि समिति और इससे जुड़े लोग बहुत ही नेक काम कर रहे हैं। यहां आकर बेहद खुशी मिली। भरोसा दिलाया मैं इस नेक काम का सहभागी बनना चाहूंगा। जब भी मेरी जरूरत लगे, निःसंकोच कहें। वहीं दिव्यांगों को अत्यधिक खुश देखकर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची का कार्य सराहनीय बताया। कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई काम नहीं है।
समिति के रतन लाल अग्रवाल ने कहा कि संस्था के अध्यक्ष ललित केडिया और सेक्रेटरी नेमी अग्रवाल के नेतृत्व में पूरे विश्व में 25 लाख दिव्यांगों का अभी तक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण किया गया है। झारखंड में लगभग 10 हजार कृत्रिम अंग प्रदान किए गए हैं। संस्था की स्थापना 1975 में डी आर मेहता ने की थी।
समाजसेवी नेमी अग्रवाल ने इस मानव सेवा कार्य को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर-आधारित एक गैर-लाभकारी संगठन है। यह विकलांगों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। मौके पर नेमीचंद अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, प्रमोद कुमार, चौधरी जी एवं साहू जी के अलावे रितेश पटवारी, रानी आदि मौजूद रहे।

