विश्व आदिवासी दिवस को शिबू सोरेन की शहादत दिवस के रूप में मनाया

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। रूढ़िजन्य जनजाति राजी पड़हा सरना प्राथना सभा की जिला समिति ने दरहा देशवाली कूटमु, कला संस्कृति भवन में विश्व आदिवासी दिवस को दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की शहादत दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव शामिल हुए।

मुख्य अतिथि एवं समिति के द्वारा स्व. शिबू सोरेन की तस्‍वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। दो मिनट मौन रखकर स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर उन सभी महान योद्धाओं को याद किया जा रहा है, जो आदिवासी संस्कृति, जल–जंगल के लिए शहीद हो गए। इस आदिवासी दिवस को सभी आदिवासी नेता दिशोम गुरु पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन की शहादत दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। दिशोम गुरु आदिवासियों के मसीहा थे। उनका निधन पूरे आदिवासी समाज के लिए दुखद है।

कार्यक्रम से पहले लोहरदगा मैना बगीचा स्थित वीर बुद्धू भगत और कचहरी मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के पुत्र व सामाजिक कार्यकर्ता रोहित उरांव, सोमदेव उरांव, सोमा उरांव, बिरसा उरांव, जलेश्वर उरांव, नीलम, प्रमिला, सुमति, बीना, राजमनी, कांती, जयंती, विसनी फूलदेव, कृष्ण, सोमे उरांव, सुधू भगत, मंगलदास समेत अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK