
- महिला थाना प्रभारी और वैश्य महासभा अध्यक्ष हुए शामिल, महर्षि कश्यप का जयघोष गूंजा
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। कसौधन वैश्य समाज महिला मंच के तत्वावधान में रविवार को नवादा मोड़ स्थित बंधन मैरिज हॉल में श्रावणी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंच की अध्यक्ष कंचन कश्यप ने की। मंच संचालन अर्चना कश्यप ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
इस दौरान “महर्षि कश्यप की जय”, “भोलेनाथ की जय”, “बाबा बैद्यनाथ की जय” के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला थाना प्रभारी अलीशा कुमारी, वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप एवं कसौधन युवा टीम के अध्यक्ष हर्ष कश्यप मौजूद थे।
मुख्य अतिथि अलीशा कुमारी ने कहा कि श्रावण माह जैसे पावन अवसर पर कसौधन समाज की महिलाएं हरे परिधान में एकजुट होकर सांस्कृतिक आयोजनों में भाग ले रही हैं। उन्होंने मंच की समाजसेवा गतिविधियों की सराहना की, जिसमें रक्तदान, रामनवमी पर जलपान, ठंड में कंबल वितरण, पौधारोपण आदि शामिल हैं।
वैश्य महासभा के रविंद्र जायसवाल ने कहा कि कसौधन समाज की महिलाएं सेवा और संस्कृति दोनों क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उमेश कश्यप ने कहा कि समाज की एकजुटता और सक्रियता ही इसकी असली ताकत है। इस मौके पर नृत्य, डांस, झूला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित कश्यप, संतोष कश्यप, रंजीत कश्यप, मनोज कश्यप, विवेक कश्यप, सूरज कश्यप, अर्चना कश्यप, निधि कश्यप, नमिता कश्यप, ममता कश्यप, सीमा कश्यप, वंदना कश्यप, उषा कश्यप, प्रतिमा कश्यप, सुधा कश्यप सहित दर्जनों महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK