Weather Update : बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी, जानें अपने राज्‍य का हाल

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

Weather Update : नई दिल्‍ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित राज्‍यों में आज यानी 19 अगस्‍त को मध्यम से लेकर अति भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। विशेष रूप से दिन के मध्य और शाम को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना अधिक है।

ये है राज्‍यवार स्थिति

महाराष्ट्र : मुंबई और रायगड़ में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 84 घंटों में लगभग 500 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जिससे भारी बाढ़, यातायात और जीवन-यापन में बड़े स्तर पर बाधा उत्पन्न हुई है।

पुणे, थाणे, पालघर, सतारा घाट और कोल्हापुर घाट क्षेत्रों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी हैं। इन इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन का जोखिम है।

तेलंगाना : कई जिलों में फ्लैश फ्लूड की वॉर्निंग जारी। जैसे आदिलाबाद, जगीतल, करीमनगर आदि। NDRF और SDRF की टीमों को तैनात किया गया है, जबकि मछुआरों और जनता को सतर्क रहने की अपील की गई है।

गुजरात : यहां के अधिकांश बांधों में जल स्तर बढ़ गया है। 76 बांधों की क्षमता 70% से 100% के बीच पहुंच चुकी है। इसके मद्देनजर राज्य आपात स्थिति। केंद्र ने सतर्कता बढ़ा दी है। मछुआरों को खुले समुंदर में जाने से मना किया गया है।

आंध्र प्रदेश : विशाखापत्तनम, अनाकापले, पूर्व और पश्चिम गोदावरी, गुनतुर समेत 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अत्यधिक बारिश, बाढ़ और संभवत: भूस्खलन की आशंका है।

दिल्‍ली : दिल्ली-एनसीआर में आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः बादल छाए रहने वाला है। हल्की बारिश की संभावना भी बनी रहेगी। तापमान सामान्य से कुछ कम रहेगा।

केंद्रीय और दक्षिणी भारत : तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना, दक्षिणी कर्नाटक और कोकण में अगले 3–4 दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की आशंका है।

बिहार : कई जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। तूफ़ान, बिजली और तेज बारिश की चेतावनी है।

झारखंड : पूरे राज्‍य में येलो अलर्ट जारी है। मौसम केंद्र ने 22 अगस्‍त तक तूफ़ान और बिजली गिरने की आशंका जताई है।

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *