Weather Update : नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित राज्यों में आज यानी 25 अगस्त को मध्यम से लेकर बहुत भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। कई राज्यों में आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
ये है राज्यवार स्थिति
राजस्थान : जयपुर, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर आदि 16 जिलों में भारी मानसूनी बारिश के कारण अलर्ट जारी किया गया है।

महाराष्ट्र : मुंबई, पुणे और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी है। गहन मानसून गतिविधियों के कारण, विशेष मेघगर्जन और भारी बारिश की आशंका है।
दिल्ली–एनसीआर : गुड़गांव (गुरुग्राम), फरीदाबाद, पलवाड़, मेवात इलाकों में अगले 48 घंटे में गरज के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
बिहार : गया, नवादा, जमुई जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है। पटना, जहानाबाद, नालंदा, भोजपुर में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
गुजरात : अहमदाबाद, सूरत, बांनासकांठा, सावरकोंठा, मेहसाणा, भावनगर आदि जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका और अलर्ट जारी है।
हिमाचल प्रदेश : कई इलाकों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। मंडी, ऊना, चंबा आदि जिलों में ऑरेंज अलर्ट है।
झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK