Weather Update : नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित राज्यों में आज यानी 21 अगस्त को मध्यम से लेकर अति भारी बारिश की आशंका बनी हुई है। विशेष रूप से दिन के मध्य और शाम को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना अधिक है।
ये है राज्यवार स्थिति
महाराष्ट्र : कोंकण क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र घाट के कुछ जिलों रत्नागिरि, ठाणे, मुंबई, पलघर, पुणे, नासिक, कोल्हापुर और सतारा के लिए येलो अलर्ट जारी। अगले कुछ दिनों में मॉनसून सक्रिय रहेगा। 25 से 28 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना। सबसे तीव्र बारिश 26 और 27 अगस्त को हो सकती है।

दिल्ली–एनसीआर : सोमवार तक मध्यम दर्जे की बारिश होते रहने की संभावना है।
हरियाणा : गुरुग्राम में रविवार और मंगलवार के लिए येलो अलर्ट जारी। कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
गुजरात : अगले सप्ताह तक गुजरात के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें अहमदाबाद भी शामिल है।
केरल : 28 अगस्त तक मलप्पुरम, त्रिशूर, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड में भारी बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी। तटीय इलाकों में तेज हवाओं (40–60 किमी/घंटा) की संभावना। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
बिहार : सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल और गया में भारी बारिश अलर्ट जारी। अतिरिक्त 15 जिलों में गरज-चमक और गोरों में ऑरेंज अलर्ट पहले से है।
झारखंड : मौसम केंद्र ने पूरे राज्य में भारी बरसात की चेतावनी जारी की है, आपात सेवाएं सक्रिय हैं। गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, बोकारो, धनबाद, गुमला, सिमडेगा, खूंटी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK