पलामू। राजकीयकृत मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के परिसर में 14 अगस्त को नियमित प्रार्थना, राष्ट्रगान, संविधान की प्रस्तावना और सफाई के लिए संकल्प दिलाई गई। स्वतंत्रता दिवस पर गाये जानेवाले राष्ट्रीय गीत व झंडा गीत के बाद विद्यालय की शिक्षिका सुषमा पांडेय ने जेसीईआरटी की ओर से प्रेषित न्यूज, क्विज के बाद दिशोम गुरु की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने कहा कि गुरु जी तीन बार के झारखंड के मुख्यमंत्री बने और वर्तमान में राज्यसभा के सांसद थे। इनका जन्म 11 जनवरी, 1944 को रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा गांव में हुआ था।
वर्ष, 2005 में 10 दिनों के लिए, 2008 से 2009 तक फिर 2009-2010 तक मुख्यमंत्री रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष थे। दुमका लोकसभा का 1980-1984, 1989-1998, 2002 से 2019 तक प्रतिनिधित्व भी किये हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल में तीन बार कोयला मंत्री भी रहे हैं।
राजनीति के आरंभ काल में महाजनों और अंग्रेजों के विरुद्ध लंबी लड़ाई। नाकों चने चबवा दिया। व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सत्य अहिंसा अमोघ शस्त्र है। इसे ही संबल बनाकर बड़ी जीत जीता जा सकता है। उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिवार द्वारा उनके उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। अंत में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, जुबैर अंसारी, शिक्षिकाओं में सुषमा पांडेय, आशा कुमारी, पूनम कुमारी व कम्प्यूटर शिक्षक प्रमोद मेहता भी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


