शिक्षण की गुणवत्ता परखने के लिए उपायुक्त ने विद्यार्थियों को खुद पढ़ाया

झारखंड
Spread the love

  • तीनों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया औचक निरीक्षण

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जिले के तीनों सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बालिका उच्च विद्यालय, रामा साहू +2 उच्च विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय) का औचक निरीक्षण 6 अगस्‍त को किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों का उपयोग, छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन एवं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य की समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत बालिका उच्च विद्यालय से की गई, जहां उपायुक्त ने प्रभारी प्राचार्य से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर लैब, साइंस लैब व कक्षाओं का अवलोकन किया। स्वयं विद्यार्थियों को एक पाठ पढ़ाकर शिक्षण की गुणवत्ता परखा। साइंस लैब में प्रयोगात्मक गतिविधियों की कमी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित की जाएं।

उपायुक्‍त ने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके उपरांत रामा साहू +2 उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जहां विज्ञान प्रयोगशाला का समुचित उपयोग नहीं हो रहा था। उपायुक्त ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं का उद्देश्य छात्रों का मानसिक एवं शारीरिक विकास है। अतः उनका पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मध्याह्न भोजन की भी जांच की, जो निर्धारित मीनू के अनुसार संतोषजनक पाया गया।

उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया कि झारखंड बालिका विद्यालय, डंडा की छात्राएं भी इस विद्यालय में पढ़ रही हैं, जिससे कक्षाओं में भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज को निर्देश दिया कि डांडा विद्यालय के अधूरे भवन कार्य को शीघ्र पूर्ण कर छात्राओं को उनके विद्यालय में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। डीसी ने कक्षा में बैठकर छात्राओं से संवाद किया, उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया। शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

छात्रावास की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, लेकिन नई हॉस्टल यूनिट का हस्तांतरण संवेदक द्वारा नहीं किए जाने के कारण छात्रावास में भीड़ की स्थिति देखी गई। इस पर उपायुक्त ने शीघ्र हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बालिका उच्च विद्यालय एवं रामा साहू +2 उच्च विद्यालय के शिक्षक एवं प्राचार्य कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन कर उसे अपने-अपने विद्यालयों में भी लागू करें, ताकि सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *