- यह यात्रा देश की सेवा को समर्पित है : गणेश मिश्रा
गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा का आयोजन 13 अगस्त को किया गया। तिरंगा यात्रा अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा के पास से प्रारंभ होकर महावीर चौक थाना चौक, शहीद चौक होते हुए पुनः महावीर चौक पर आकर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता पार्टी दक्षिणी छोटानागपुर के प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश की सेवा को समर्पित है। हमारे बहादुर सैनिकों ने देश के सभी दुश्मनों को चुन चुनकर मार गिराने का काम किया है।
जिला अध्यक्ष विनय कुमार लाल ने कहा कि इस तरह की यात्रा से नौजवानों के मन में देशप्रेम की भावना जागृत होती है। तिरंगा यात्रा में विभिन्न शिक्षण संस्थान के बच्चे बच्चियों और शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए।
पदयात्रा का संचालन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुमार और भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष बबलू वर्मा ने किया। पदयात्रा के समापन स्थल पर सनातन मंच द्वारा यात्रा में शामिल सभी बच्चे बच्चियों को जलपान कराया।
यात्रा में डॉ दिनेश उरांव, मुनेश्वर साहू, कमलेश उरांव, निर्मल गोयल, भूपन साहू, दामोदर कसेरा, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव, जिला महामंत्री यशवंत सिंह, रामावतार भगत, किरण माला बाड़ा, राजेश कुमार सिंह, संयुक्त देवी, भोला चौधरी, संजीव गुप्ता, पायल तिवारी, अरविंद मिश्रा, बल्केश्वर सिंह, रविंद्र सिन्हा, खिलेश्वर साहू, प्रभात कुमार दास, सबिन्द्र कुमार सिंह, प्रमोद साहू, दिलीप जायसवाल, कौशलेंद्र जमुवार, गायत्री देवी, हरिशंकर त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, विकास सिंह, दिनेश सिंह, जय साहू, पदम साबू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK