तिरंगा यात्रा एवं मानव श्रृंखला का हुआ आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लें युवा : डॉ डीके सिंह

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा एवं मानव श्रृंखला का आयोजन बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में 13 अगस्‍त को किया गया। आरयू के कुलपति डॉ डीके सिंह ने इसकी अध्यक्षता की।

अपने संबोधन में कुलपति डॉ डीके सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। तिरंगा के आन बान शान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। हमारा तिरंगा त्याग, तपस्या, बलिदान के साथ ही साथ आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को स्मरण करने का नाम है।

डॉ सिंह ने कहा कि देश की आजादी का जश्न मनाते हुए हमें अपने कर्तव्यों का अक्षरशः पालन करना है। देश की अखंडता, संप्रभुता को अक्षुण्ण रखते हुए विकसित भारत @2047 के सपनों को साकार करना है।

कुलपति डॉ डीके सिंह, डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू, कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, सीसीडीसीडी पीके झा, कुलसचिव डॉ जीसी साहू, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने तिरंगा लहराकर यात्रा का शुभारंभ किया।

तिरंगा यात्रा बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर से निकलकर केंद्रीय पुस्तकालय, राजकीय अतिथिशाला, नीलांबर पीताम्बर पार्क, मान्या पैलेस होते हुए पुनः बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान एनएसएस के स्वयंसेवकों ‘हर मन तिरंगा-हर घर तिरंगा, आर यू ने ठाना है-हर घर तिरंगा लगाना है, भारत माता की जय’ आदि नारे लगा रहे थे।

रैली के उपरांत बेसिक साइंस बिल्डिंग परिसर के बाहर डीएसडब्ल्यू की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला के दौरान छात्र-छात्राएं देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखेंगे। देश के दुश्मनों को जवाब देंगे। रांची विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थी एक है आदि नारे लगा रहे थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः डॉ भारती द्विवेदी, डॉ चंचल लकड़ा, डॉ भारती सिंह, डॉ चूमकी रॉय, डॉ पुनम कुल्लू, डॉ समीर चौधरी एवं एनएसएस के टीम लीडर्स क्रमशः रौनक, अतुल, विश्वजीत, कृति, कृतिका, आकांक्षा, अंकित, विशाखा, अमित, नवीन, सुमन, उज्ज्वल, नीतीश आदि का योगदान रहा। तिरंगा यात्रा में 300 से ज्यादा छात्र छात्राएं शामिल हुई।

एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने बताया कि आज आरयू के लगभग 40 से ज्यादा महाविद्यालयों में तिरंगा यात्रा एवं मानव श्रृंखला बनाई गई। कल यानी 14 अगस्त को भी विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न महाविद्यालयों में किया जाएगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *