
विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ में इस बार क्षेत्र के गोताखोरों को आमंत्रित किया है। इस संवाद कार्यक्रम में गोताखोरों से बचाव कार्यों के दौरान आने वाली चुनौतियों, सुरक्षा उपकरणों की जरूरत, प्रशिक्षण और प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर चर्चा की जाएगी।
एसडीएम संजय कुमार ने कहा, “गोताखोरों का कार्य अत्यंत जोखिम भरा है। उनका अनुभव हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हम चाहते हैं कि उनके काम के लिए आवश्यक संसाधन और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। इस बैठक में उनकी निजी समस्याओं और सुझावों को भी सुनकर समाधान खोजा जाएगा।”
संजय कुमार ने कहा कि गढ़वा में नदियों, डैम, तालाबों और बरसात के मौसम में डूबने की घटनाएं अक्सर घटती हैं। इन घटनाओं के वक्त सबसे पहले मौके पर गोताखोरों की जरूरत होती है। हालांकि कई बार प्रशासन से इनका सीधा संपर्क न होने के कारण समन्वय नहीं हो पाता है। क्षेत्र के कुशल गोताखोरों को प्रशासन के संपर्क में रखने तथा इनको प्रोत्साहित करना जरूरी है।
स्थानीय गोताखोरों का अनुभव स्थानीय जलधाराओं, गहराई, और रेस्क्यू की बारीकियों को समझने में मदद करेगा। उन्हें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से अनुमंडल स्तरीय आपदा प्रबंधन टीम में जोड़ा जाएगा, जिससे आपदा प्रबंधन टीम प्रशासनिक तौर से मजबूत होगी। गोताखोरों के साथ संवाद कर इनके सामने आने वाली उपकरण की कमी, ट्रेनिंग की जरूरत और मानदेय जैसे मुद्दों पर सीधे चर्चा होगी।
एसडीएम ने क्षेत्र के गोताखोरों से अनुरोध किया है कि वे 13 अगस्त को 11 बजे अनुमंडल कार्यालय में आयोजित होने वाले इस कॉफी संवाद कार्यक्रम में जरूर आयें। इसके अलावा मत्स्य विभाग, जल संसाधन विभाग और पर्यटन विभाग से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने स्तर से भी अपने सूचीबद्ध गोताखोरों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना जरूर दे दें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK