
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा स्थित एक निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नवजात की मृत्यु के बाद भी उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। परिजनों के आरोप को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं।
इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। उनके आदेश पर एक जांच समिति का गठन किया गया है, जिसमें कार्यपालक दंडाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शामिल है।
यह जांच समिति विभिन्न बिंदुओं पर जांच करेगी। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि जांच के उपरांत अस्पताल प्रबंधन या संबंधित किसी भी व्यक्ति की लापरवाही या दोष सिद्ध होता है, तो उनके विरुद्ध नियमसंगत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK