
रांची। बड़ी खबर आई है, प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व निदेशक कपिल राज ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की नौकरी स्वीकार कर ली है। हालांकि अभी उन्हें नयी नौकरी में मिली जिम्मेदारी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गयी है।
दरअसल, केंद्र सरकार ने दिसंबर 2024 में प्रवर्तन निदेशालय से उन्हें उनके पैतृक विभाग में वापस कर दिया था। इसके बाद 17 जुलाई 2025 को उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था।
कपिल राज ने ED में अपने पदस्थापन के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच की थी। झारखंड में संयुक्त निदेशक के रूप में काम करने के दौरान उन्होंने अवैध खनन, फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन की खरीद बिक्री, मनरेगा घोटाला, शराब घोटाला, सहित अन्य मामलों की जांच की थी।
दिल्ली में उन्होंने चर्चित शराब घोटाले की जांच की थी और तत्कालीन मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया था। मुंबई में काम करने के दौरान उन्होंने DHFLA द्वारा की गयी 34000 करोड़ के बैंक जालसाजी के मामले की जांच की।
इकबाल मिर्ची से जुड़े मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की थी। इसके अलावा नीरव मोदी और मेहुल चोकसी द्वारा की गयी बैंक जालसाजी के मामलों की भी जांच की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK