
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव कुछ महीने बाद होना है। इस क्रम में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची से करीब 65 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। अब तेजस्वी यादव संकट में है। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। इसे लेकर खलबली मच गई है।
दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने नोटिस जारी किया है। इसमें कहा है कि 2 अगस्त, 2025 को आयोजित प्रेस वार्ता में आपके द्वारा आपका नाम प्रारूप मतदाता सूची में अंकित नहीं होने की बात बतायी गयी। जांच के बाद यह पाया गया कि आपका नाम मतदान केन्द्र संख्या 204 (बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन) के क्रम संख्या 416 पर अंकित है, जिसका ईपिक संख्या RAD0456228 है।
आगे कहा है कि प्रेस वार्ता के उद्धरण से आपके अनुसार आपका ईपिक संख्या RAB2916120 है। प्राथमिक जांच के अनुसार ईपिक संख्या RAB2916120 आधिकारिक रूप से निर्गत प्रतीत नहीं होती है।
नोटिस में कहा गया है कि आपके द्वारा 2 अगस्त, 20125 को आयोजित प्रेस वार्ता में बताये गये उल्लिखित ईपिक कार्ड का विवरण (कार्ड की मूल प्रति सहित) अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराने की कृपा की जाये, ताकि इसकी गहन जांच की जा सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK