चुनाव आयोग और भाजपा पर फिर हमला बोला तेजस्‍वी ने, लगाए ये गंभीर आरोप

बिहार देश राजनीति
Spread the love

पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा पर फिर हमला बोला है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपा के साथ मिलकर चुनाव आयोग भारी षड्यंत्र रच रहा है। मीडिया से बात करते हुए उन्‍होंने भाजपा नेताओं के दो आईडी होने सहित कई आरोप लगाए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी के एक ही विधानसभा के दो-दो EPIC नंबर आईडी हैं। मेयर भाजपा की बड़ी नेत्री है। भाजपा के साथ मिलकर चुनाव आयोग भारी षड्यंत्र रच रहा है।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा को चुनाव के दौरान मदद पहुंचाने के लिए विपक्ष दलों के मतदाताओं और गरीब मतदाताओं को मृत बता दिया जाता है। उनका नाम काट दिया जाता है, लेकिन भाजपा के लोगों को एक नहीं अनेक EPIC नंबर दिए जाते हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अब गुजरात के लोग बिहार के वोटर बन रहे हैं। भाजपा के प्रभारी भीखूभाई दलसानिया पटना के वोटर बन गए हैं। उन्होंने अपना आखिरी वोट 2024 में गुजरात में डाला, लेकिन वो अभी भी पटना के वोटर हैं।

श्री यादव ने कहा कि गुजरात में उनका नाम कट गया था, लेकिन गौर करने वाली बात है कि अभी पांच साल भी नहीं हुए और वे जगह बदलकर वोट देने लगे। जब बिहार चुनाव खत्म हो जाएगा, तब नाम कटवाकर वो कहां जाएंगे? ये एक साजिश है जिसे आप सभी को समझना होगा। भाजपा चुनाव आयोग की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर बेईमानी कर रही है।

राजद नेता ने कहा कि SIR का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। कल जिन लोगों की SIR का नाम मृत लोगों की लिस्ट में था, उन लोगों को जिंदा अदालत में पेश भी किया गया। यह एक गंभीर मामला है जिसे लोग वोट की चोरी कह रहे हैं, लेकिन भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग ‘वोट की डकैती’ कर रहा है। जब खुलासा होने लगा है, तो भाजपा की बोलती बंद है।

श्री यादव ने कहा कि पहले चुनाव हराने का भाजपा का एक फॉर्मूला होता था, जहां सीबीआई और ईडी को लगाया जाता था। जब ये सारी एजेंसियां बेकार हो गईं, तब चुनाव आयोग को आगे किया जा रहा है। 2020 में भी चुनाव आयोग ने वोट की चोरी की थी। 12,000 मतों के अंतर से हमें 10 सीटों पर हरा दिया गया था।

तेजस्‍वी ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में सीसीटीवी के रहते वे पकड़े गए तो चुनाव आयोग ने सीसीटीवी को ही हटा दिया। देश की जनता सब समझती है। चुनाव आयोग केवल भाजपा के लोगों का सहयोग कर रहा है। विपक्ष के वोटों को कम कर रहा है। भाजपा के लोगों का एक ही विधानसभा में दो-दो EPIC नंबर बनाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK