स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने विद्यार्थियों को भेंट की बाल साहित्य की पुस्तकें

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। शिक्षाविद एवं समाजसेवी स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों को बाल साहित्य की पुस्तकें भेंट की। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में पठन-पाठन की रुचि बढ़ाना और उन्हें संस्कारयुक्त साहित्य से जोड़ना है। स्वामी ने भारतीय महापुरुषों, संतों, समाज सुधारकों और प्रेरणादायी 24 पुस्तकों की 272 प्रति सौंपी।

इस अवसर पर स्वामी देवेंद्र प्रकाश ने कहा कि “बाल साहित्य बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की नींव रखता है। अच्छी पुस्तकें बच्चों को कल्पनाशील, संवेदनशील और जागरूक बनाती हैं।” उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे मोबाइल और टीवी से समय निकालकर किताबों की दुनिया में प्रवेश करें।

विद्यालय के निदेशक सुजीत कुमार केशरी ने इस सराहनीय कार्य के लिए स्वामी जी का आभार जताते हुए कहा कि यह पुस्तकें निश्चित ही छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। उनका आभार जताया। इस मौके पर रितेश तिवारी, सत्यजीत तिवारी, कुबेर सिंह, विजय पांडेय और उदय पासवान उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK