सुतियाम्बे गढ़ ईंद मेला 5 सितंबर को, आयोजन समिति के अध्यक्ष बने सोहराई टोप्पो

झारखंड
Spread the love

  • सुतियाम्बे गढ़ क्षेत्र के पड़हा राजा चुने गए उज्ज्वल पहान

अफरोज आलम

कांके। पिठोरिया के सुतियाम्बे गढ़ ईंद मेला 5 सितंबर को होगा। इसकी तैयारी को लेकर मेला टांड़ में पड़हा राजा कोकदोरो मुखिया उज्ज्वल पहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें करमा परब और ईंद मेला के सफल आयोजन को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में बारह पड़हा, बाइस पड़हा व झीका पड़हा के लोग शामिल हुए।

मेला के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति का पुनर्गठन किया गया। सोहराई टोप्पो को अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष बलराम मुंडा, उपाध्यक्ष योगेन्द्र उरांव, बबुआ मुंडा, सुरज टोप्पो, धर्मदेव भगत, तिर्थनाथ पहान, मतियस उरांव, मनीष उरांव, सुरेन्द्र पहान, संजय मुंडा, ग्राम प्रधान छोटन मुंडा, दरिद्रचन्द्र पहान, अभिषेक मुंडा, राजेश तिर्की, विकास मुंडा, रमेश उरांव चुने गए।

महासचिव प्रो. भादी प्रकाश उरांव, सचिव सुरज मुंडा, सह सचिव बलेश्वर उरांव, सुरेश उरांव, आनंद मुंडा, रमेश उरांव, सोमा उरांव, विष्णु मुंडा, भगत उरांव, रामलगन मुंडा, लक्ष्मीलाल उरांव, रतन पहान कोषाध्याक्ष रामु उरांव बनाए गए।

संरक्षक देवेन्द्र प्रकाश स्वामी, रंजीत टोप्पो, पेपला पहान, साधुलाल मुंडा, ओरमांझी जिप सदस्य कमिश्नर मुंडा, लाखो उरांव, बाबुलाल महली, राजकिशोर मुंडा, एतवा उरांव, अशोक उरांव, मुन्नी देवी, बिरसा उरांव आदि शामिल हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहराई टोप्पो ने बताया कि 3 सितंबर को करमा परब, 4 को परना और 5 सितंबर को ईंद मेला का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में पेपला पहान, रंजीत टोप्पो, अरविन्द पहान, साधुलाल मुंडा, प्रो.भादी प्रकाश उरांव, छोटन मुंडा, बिरसा उरांव, सधन उरांव, बाबूलाल महली, मतियस उरांव, रघुनाथ उरांव, विकास मुंडा, रजनीचन्द्र पहान, दरिद्रचन्द्र पहान, सीताराम मुंडा, बलराम मुंडा, दिला उरांव, सुरेन्द्र उरांव, जीतनाथ बेदिया, रवि पहान, आशीष मुंडा, राजेश पहान, रतन पहान, जगेश्वर मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK