पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण, इसे लेकर लाइसेंस रद्द करने की दी चेतावनी

झारखंड
Spread the love

गणपत लाल चौरसिया

गुमला। जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने घाघरा थाना क्षेत्र के सभी पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं और ट्रेड लाइसेंस से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी ने विशेष रूप से स्वच्छ बाथरूम, पीने के पानी (मिनरल वाटर), मुफ्त हवा (फ्री एयर) की उपलब्धता की जांच की। साथ ही, पेट्रोल पंपों के ट्रेड लाइसेंस से जुड़े सभी कागजातों की भी समीक्षा की।

श्री जायसवाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मानकों के अनुसार सभी पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करना अनिवार्य है। इसे जल्द से जल्द चालू किया जाए। उन्होंने बाथरूम की स्वच्छता बनाए रखने और अग्निशामक यंत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से कहा कि भविष्य में भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। यदि किसी भी पेट्रोल पंप पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव पाया जाता है, तो उसका ट्रेड लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *