शिबू सोरेन की आत्मा की शांति के लिए श्री सुखमनी साहिब जी का हुआ पाठ

झारखंड
Spread the love

  • गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा ने जताया शोक

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा ने शोक व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 5 अगस्‍त की सुबह 6 बजे विशेष दीवान सजाया। इस विशेष दीवान में कृष्णा नगर कॉलोनी की समूह साध संगत ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ पढ़ा।

गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने साध संगत के साथ वाहेगुरु से अरदास कर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

गुरु नानक सत्संग सभा के प्रधान अर्जुन देव मिढ़ा ने शिबू सोरेन के निधन को झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया एवं परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। कहा कि इस दुख की घड़ी में गुरु नानक सत्संग सभा परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती है।

सचिव सुरेश मिढ़ा और मनीष मिढ़ा ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु जी ने महाजनी प्रथा के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया। झारखंड के निर्माण के लिए अपना समस्त जीवन झोंक दिया।

शोक व्यक्त करने वालों में सत्संग सभा के द्वारका दास मुंजाल, रमेश पपनेजा, हरगोविंद सिंह, हरविंदर सिंह बेदी, प्रेम मिढ़ा, नरेश पपनेजा, हरजीत बेदी, कंवलजीत मिढ़ा, अनूप गिरधर, विनोद सुखीजा, किशन गिरधर, बसंत काठपाल, रमेश गिरधर, अश्विनी सुखीजा, मोहन लाल अरोड़ा, नीरज गखड़, मोहन काठपाल, अशोक गेरा, हरीश मिढ़ा, मनीष गिरधर, दिनेश गाबा, कमल धमीजा, शैंकी मिढ़ा समेत अन्य शामिल हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *