- पारंपरिक वेश-भूषा एवं ढोल नगाड़ा के साथ अखाड़ा में शामिल हुए
रांची। आदिवासी छात्र संघ ने करम परब पूर्व संध्या पर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी विवि परिसर में पूरे उल्लास के साथ 26 अगस्त को मनाया। इसमें हजारों की संख्या में छात्र छात्राएं पारंपरिक वेश-भूषा एवं ढोल नगाड़ा के साथ कॉलेज के अखाड़ा में शामिल हुए।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजय महली ने कहा कि करम परब हमारी प्राकृतिक परब के साथ’साथ भाई बहन की रक्षा बंधन है। आदिवासी छात्र संघ के आंदोलन का परिणाम है कि आज यह डीएसपीएमयू का नाम बदलकर अमर शहीद वीर बुधु भगत विश्वविद्यालय किया गया। आने वाले समय में हम अपनी सभ्यता और हक अधिकार के लिए भी हमेशा सजग रहेंगे।

इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अजय तिर्की, मूल निवासी चिंतक द्वारिका दास, अमनदीप मुंडा, महावीर उरांव, दीपिका कच्छप, अमृत मुंडा, दया राम, बादल भोक्ता, रिक्की राज, कुलपति मुंडा, सोनम लकड़ा,नवनीत शंकर भगत, सुभाष मुंडा, बजरंग हेंब्रम एवं हजारों छात्र छात्राएं मौजूद थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK