मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

झारखंड
Spread the love

गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के प्रथम वर्षीय (सत्र 2024-28) विद्यार्थियों ने बसिया प्रखंड स्थित धनसिंग जलाशय, बायोफ्लोक तालाब और ग्लोरी फिश फार्म, कुम्हारी का भ्रमण किया। धनसिंग जलाशय में पिंजरे में मछली पालन सहकारी समितियों के सदस्य करते हैं। वे मुख्यतः तिलापिया एवं पंगास मछली का पालन करते हैं।

यहां छात्रों ने पिंजरे में मछली पालन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। क्षेत्र में इसके संचालन को प्रत्यक्ष रूप में देखा। इसके अतिरिक्त बायोफ्लोक तालाब का भ्रमण किया, जहां उन्हें बायोफ्लोक तकनीक के बारे में जानकारी मिली।

इस बायोफ्लोक तालाब में तिलापिया मछली का पालन किया जा रहा है। यहां छात्रों को बायोफ्लोक तकनीक द्वारा मछली पालन का क्षेत्रीय अनुभव प्राप्त हुआ।

कुम्‍हारी स्थित ग्लोरी फिश फार्म बसिया का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक एकीकृत मत्स्य फार्म माना जाता है। यहां का भ्रमण भी छात्रों को कराया गया। यह फार्म 30 एकड़ क्षेत्र में स्थित है।

यहां छात्रों ने सूकर सह मछली पालन, मुर्गी सह मछली पालन एवं बत्तख सह मछली पालन जैसे एकीकृत मछली पालन का अनुभव प्राप्त किया।  यहां म मागुर, कतला, रोहू, मृगल, कॉमन कार्प, पंगास एवं मोनोसेक्स तिलपिया का पालन किया जाता है।

इस शैक्षणिक भ्रमण से छात्रों को उन्नत तकनीकों के व्यावहारिक पहलुओं और सतत मत्स्य उत्पादन में उनके अनुप्रयोगों को समझने का अवसर मिला।

इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत जाना और डॉ. मोहम्मद अशरफ मलिक एवं संजय नाथ पाठक द्वारा किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *