
- आड्रे हाउस जाकर पेंटिंग प्रदर्शनी देखी
रांची। विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर डीएवी गांधीनगर स्कूल के विद्यार्थियों ने जनजातीय संग्रहालय और आड्रे हाउस का शैक्षणिक भ्रमण किया। भारतीय लोक कल्याण संस्थान और रिलेशंस ने ‘उलगुलान’ कार्यक्रम के तहत बच्चों को 8 अगस्त को शैक्षणिक भ्रमण कराया।
इस अवसर पर बच्चों ने भ्रमण करने से पहले दो मिनट का मौन धारण कर झारखंड के पुरोधा सह पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद कर नमन किया। ज्ञात हो कि 2008 में शिबू सोरेन ने ही इस जनजातीय संग्रहालय की स्थापना की थी।
विद्यार्थियों ने जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण कर झारखंड के 32 जनजातीय समाज की विस्तृत जानकारी ली। उनकी सभ्यता, संस्कृति और इतिहास को भी नजदीक से देखा एवं समझा। विद्यार्थियों ने यहां दुर्लभ वस्तुओं सहित अलग- अलग जनजातियों के मॉडल, आदिवासियों के पहनावे, बोली एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी पढ़ा और जाना।
विद्यार्थियों ने सभी मूर्तियों के मॉडल के माध्यम से प्राचीन काल से अब तक की पूरी जीवन यात्रा को समझा और जाना। विद्यार्थियों को कांस्य युग से आधुनिक युग के पारंपरिक हथियार, खान-पान से रुबरु होने का मौका मिला। प्राचीन काल के आभूषण, वाद्ययंत्र व हस्तशिल्प और हथियार को भी देखा।
बच्चों ने इस शैक्षणिक भ्रमण से झारखंड के संस्कृति और इतिहास को बखूबी से समझा और जाना। बच्चों ने आड्रे हाउस भी जाकर पेंटिंग प्रदर्शनी देखी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल के प्राचार्य प्रदीप कुमार झा, भारतीय लोक कल्याण संस्थान के सचिव कुणाल सिंह, राज कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, डीएवी गांधीनगर के कला शिक्षक कृष्णा प्रसाद, मीतू सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK