
- समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘उलगुलान’ कार्यक्रम के तहत कराया शैक्षणिक भ्रमण
रांची। समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने आदिवासी दिवस के पूर्व उलगुलान कार्यक्रम के तहत कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल के 200 विद्यार्थियों को जनजातीय संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया। इस अवसर पर बच्चों ने दो मिनट मौन धारण कर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बच्चों को बताया गया कि 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिबू सोरेन ने ही इस जनजातीय संग्रहालय की स्थापना की थी। विद्यार्थियों ने यहां भ्रमण कर झारखंड के 32 जनजातीय समाज की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उनकी सभ्यता संस्कृति और इतिहास को भी नजदीक से देखा और समझा।
विद्यार्थियों ने यहां दुर्लब वस्तुएं सहित अलग-अलग जनजातियों के मॉडल, आदिवासियों की रहन सहन, बोली एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी देखा और जाना। बच्चों ने झारखंड की संस्कृति और इतिहास को बखूबी समझा और जाना।
विद्यार्थियों ने मॉडल के माध्यम से प्राचीन काल से अब तक की पूरी जीवन यात्रा को समझा और जाना। विद्यार्थियों को कांस्य युग से आधुनिक युग के पारंपरिक हथियार, खान पान से रुबरु होने का मौका मिला। प्राचीन काल के आभूषण, वाद्ययंत्र व हस्तशिल्प और हथियार को भी देखा।
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या प्रेमलता कुमारी, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, मंजुला बेरा, रश्मि प्रसाद, निहारिका निर्मल, मोनिका कुमारी समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK