शिबू सोरेन के निधन पर राजकीय शोक घोषित, दो दिन बंद रहेंगे कार्यालय

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार ने तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। दो दिन कार्यालय बंद रहेंगे। विधानसभा का मॉनसून सत्र भी राजकीय शोक के साथ अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की गई है। इसकी सूचना विभाग के संयुक्‍त सचिव अखलेश कुमार सिन्‍हा ने इसकी सूचना सभी संबंधितों को दी है। शोक अवधि 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक लागू रहेगी।

राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया कि श्री सोरेन का निधन 4 अगस्‍त की सुबह दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुआ। वे झारखंड के कद्दावर नेता रहे। राज्यसभा के सदस्य भी थे।

इस शोक अवधि में पूरे राज्य में सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। कोई भी राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा। सरकार द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि सभी कार्यालय 4 और 5 अगस्‍त को बंद रहेंगे।

ये है आदेश

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *