सिलीदाग मुखिया ने निजी खर्च से कराई सड़क की मरम्मत

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

रमना (गढ़वा)। जिले के रमना प्रखंड अंतर्गत सिलीदाग बस्ती से रमना बाजार एवं मुख्य सड़क (एनएच-75) को जोड़ने वाले मार्ग की हालत लंबे समय से जर्जर थी। सड़क के दोनों ओर गड्ढे बने होने के कारण लोगों को विशेषकर मोटरसाइकिल चालकों को साइड लेने में भारी परेशानी होती थी।

समस्या को देखते हुए सिलीदाग की मुखिया अनीता देवी ने अपने निजी खर्च से सड़क की मरम्मत कराई। मार्ग में बने गड्ढों को मोरम डालकर समतल कराया। इससे लोगों को अब आवागमन में दिक्कत नहीं हो रही है। यह मार्ग 24 घंटे चालू रहता है। इससे सिलीदाग के अलावा गम्हरिया, बुल्का, खरदाहा, बारपानी, जिरुआ आदि गांवों के लोग रमना बाजार आसानी से पहुंचते हैं।

सड़क के सुधर जाने से अब दोपहिया और चारपहिया वाहन भी आसानी से गुजरने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता रमना बाजार तक पहुंचने का सबसे छोटा और सुविधाजनक मार्ग है। इसलिए इस पर सबसे ज्यादा लोगों का आवागमन होता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *