रांची। गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, पीपी कंपाउंड में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें क्लास 3 से 5 तक के छात्रों ने वहां मौजूद अभिभावक एवं शिक्षकों को अपने मॉडल के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से पृथ्वी की संरचना, मानव शरीर के अंगों के संरचना एवं संचार के माध्यमों के बारे में मॉडल प्रस्तुत कर जानकारी लोगों को दी।
छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल से वहां के लोगों को जागरूक किया गया। छात्रों ने यह मॉडल खुद से तैयार किया था। मौजूद अभिभावक एवं शिक्षकों ने छात्रों के द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ कैप्टन सुमित कौर, उप प्राचार्य सोनिया कौर और हेडमिस्ट्रेस हरप्रीत कौर ने छात्रों के आत्मविश्वास, रचनात्मक, अनुशासन की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


