एसबीआई ने जन सुरक्षा संतृप्ति एवं वित्तीय समावेशन कैंप का किया आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • पीएमजेजेबीवाई के लाभुकों को 2-2 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए

रांची। भारतीय स्टेट बैंक ने नगरी ब्लॉक की नारो पंचायत में बृहत जन सुरक्षा संतृप्ति एवं वित्तीय समावेशन कैंप का आयोजन किया। इसके अंतर्गत सारे जनधन और सामान्य खातों का पुन: केवाईसी का कार्य किया गया। इस शिविर में बैंक ऑफ इंडिया, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक सहित क्षेत्र के अन्य बैंकों की भागीदारी रही।

कैंप में ग्रामीणों ने उत्साह से भाग लिया और 3200 से अधिक रि‍ केवाईसी किये गये। बहुतायत मात्रा में पीएमजेजेवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई पॉलिसी निर्गत किये गये। प्रधानमंत्री जनधन खाते भी खोले गये।

शिविर में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन प्रसाद सिंह, उप महाप्रबंधक श्रीमती अनामिका शर्मा, एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक अनुराग जोशी, महाप्रबंधक विवेक चंद्र जायसवाल, उप महाप्रबंधक मनोज कुमार एवं एसबीआई के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को संबोधित किया। ज़िला परिषद सदस्य पूनम देवी, प्रमुख मधुवा कछप, उपप्रमुख अफसाना प्रवीण, मुखिया आशा किस्पोट्ठा एवं सरना समिति के बानदे का सराहनीय योगदान रहा।

प्रेम रंजन प्रसाद सिंह ने रि-केवाईसी एवं वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के लिए बैंकों को “जन-गण-मन” का सूत्रमंत्र दिया। भारतीय रिज़र्व बैंक एवं भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2025 तक पूरे देश में एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य ‘ग्राम पंचायत स्तर पर बैंक खातों में लंबित रि केवाईसी को पूरा करना और वित्तीय समावेशन योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है।

क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि ‘जन’ अर्थात जनता, जिसके हित में यह अभियान चलाया जा रहा है एवं प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही इसका उद्देश्य है। ‘गण’ अर्थात बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े सभी गणमान्य शीर्ष प्रबंधन एवं अधिकारी, जो इस अभियान को कार्यान्वित करने के मुख्य स्तंभ हैं। उनकी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। ‘मन’ अर्थात पूरी निष्ठा, समर्पण और मनोयोग से ये प्रयास किए जाये। सभी बैंककर्मी पूरे मन से प्रतिबद्ध प्रयास करेंगे तो इस अभियान की सफलता निश्चित होगी। इस महाअभियान में प्रदेश का प्रदर्शन अग्रणी रहेगा।

क्षेत्रीय निदेशक ने इस बात पर बल दिया कि यह अभियान केवल बैंकिंग व्यवस्था का दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में एक साझा योगदान है। जब जन की आकांक्षायें, गण का परिश्रम और मन का समर्पण एक सूत्र में बांधते हैं, तब वित्तीय समावेशन मात्र एक कार्यक्रम नहीं रह जाता, बल्कि एक पूर्ण अनुष्ठान एवं जन-आंदोलन बन जाता है।

भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक ने उपस्थित जन समूह को रि‍ केवाईसी, पीएमजेजेवाई, पीएमएसबीवाई, एपीवाई की महता बताई एवं प्रत्येक व्यक्ति को अन्य 10 लोगों तक इन लाभकारी योजनाओं को पहुंचाने की अपील की। उन्होंने जन समूह से बैंक का भरपूर सहयोग लेने का आग्रह किया।

उपरोक्त वरीय अधिकारियों द्वारा पीएमजेजेबीवाई के लाभुकों को 2-2 लाख रुपए के चेक प्रदान किए गए। उन्होने शिविर में रि केवाईसी प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *