
रांची। सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने रांची सहोदय अंतर-विद्यालय लिविंग न्यूजपेपर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में समसामयिक विषयों के प्रति जागरुकता, विश्लेषणात्मक सोच और प्रभावशाली संवाद शैली को प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता में रांची के तेरह विद्यालयों ने भाग लिया, जहां प्रतिभागियों ने सामाजिक, राजनीतिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। छात्रों ने संवाद, दृश्य प्रभाव और लाइव रिपोर्टिंग के माध्यम से समाचारों को रंगमंचीय रूप में ढाल कर दर्शकों को प्रभावित किया।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने विजयी टीम को बधाई दी। कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की पत्रकारिता एवं सृजनात्मक सोच को प्रोत्साहित करती है। उनमें आत्मविश्वास, सहयोग की भावना तथा स्पष्ट अभिव्यक्ति का विकास करती है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK