रांची। सखी बहिनपा मैथिलानी समूह की रांची इकाई का 10वां वार्षिकोत्सव विद्यापति दलान हरमू के परिसर में रविवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भगवती वंदना जय जय भैरवि असुर भयाऊनि के समूह गान से हुई। फिर विद्यापति के चित्र पर पुष्पान्जलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विगत वर्षों में किए गए कार्य की समीक्षा की गई।
ज्ञात को कि संस्थापिका श्रीमती आरती झा और संचालिका श्रीमती बबिता झा के प्रयास से यह संस्था विश्व पटल पर सुर्खियां बटोर रहा है। कार्यक्रम में विगत वर्षों में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर श्रीमती बबिता झा, श्रीमती बिट्टू झा, श्रीमती सुनीता झा, श्रीमती अनीता झा, श्रीमती नमीता मिश्र, श्रीमती पूनम मिश्र, श्रीमती कल्पना मिश्र, श्रीमती अर्चना झा, श्रीमती देवता मिश्र, श्रीमती प्रतिभा मिश्र, श्रीमती सरिता झा, श्रीमती कुमकुम ठाकुर, श्रीमती मधु चौधरी, श्रीमती मीनू चौधरी, श्रीमती सीमा झा सहित काफी संख्या में बहिना उपस्थित हुईं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK