मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में भेजे गए 96.67 करोड़ रुपये

झारखंड
Spread the love

  • प्रथम चरण में 3.86 लाख लाभुकों को आधार बेस्ड सम्मान राशि का भुगतान

रांची। राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को जुलाई महीने की सम्मान राशि (2500 रुपये) का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। प्रथम चरण में जिले में 3 लाख 86 हजार 693 लाभुकों के खाते में 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।

जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, उनसे उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आधार सीडिंग कराने की अपील की है। इसके बाद उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सकेगा।

जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है। भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वे आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर और सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

प्रखंडवार लाभुकों की संख्‍या

अनगड़ा – 16490
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 11923
बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 8924
बेड़ो – 20622

बुंडू – 8489
बुंडू नगर पंचायत – 3424
बुढ़मू – 17657
चान्हो – 19715

हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 15170
ईटकी – 10455
कांके – 31540
कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1291

खलारी – 9675
लापुंग – 11216
मांडर – 23279
नगड़ी – 17677

नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 7439
नामकुम – 17696
नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 8368
ओरमांझी – 18164

राहे – 9527
रातू – 18467
सिल्ली – 21194
सोनाहातू – 12820

तमाड़ – 18500
सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 26971

यहां सीधे पढ़ें अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *