Ranchi: हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Uncategorized अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। बड़ी खबर आ रही है, झारखंड की राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी से सामने आई है, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

हिंदपीढ़ी ग्वाला टोली में उपद्रव की स्थिति बन गयी। कुछ उपद्रवियों ने अरमान नामक युवक के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। आगजनी भी की। अमन सोसाइटी सामुदायिक हॉल में भी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी। सैकड़ों कुर्सियों और शीशे को तोड़ डाला।

घटना रविवार को हुई, जब हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में साहिल उर्फ ‘कुरकुरे’ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। परिजनों ने बताया कि भट्टी चौक के पास इमरान ने साहिल को सीने में सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

मृतक के परिजनों ने पूर्व पार्षद के भाई पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। साहिल की हत्या करने के बाद से अरमान फरार है। पुलिस अरमान की तलाश में जुट गयी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस घटना के दौरान पुलिस मूकदर्शक रही और उपद्रवियों को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रही।

इस मामले में पुलिस ने आसिफ को हिरासत में लिया है। उसे उसके घर से उठाया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस ने कहा कि मृतक साहिल कई बार छिनतई के मामले में जेल जा चुका था। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ेंhttps://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *