रांची। गुरुवार (21 अगस्त 2025) को कांग्रेस भवन में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने जनता दरबार लगाकर लोगों के समस्याएं सुनीं। इस जनता दरबार में अधिकांश मामले बिजली बिल से ही जुड़े आए।
हिंदपीढ़ी निवासी मोहम्मद शमीम जलील का बिजली बिल 1.32 लाख का आ गया। उन्होंने कहा मैडम मेरा इतना बिल आ गया। मंत्री ने बिजली बोर्ड के अफसरों को कड़े शब्दों में कहा कि इसमें सुधार लाएं। बिजली बिल के अन्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार करें।

मंत्री ने इसके लिए सही व्यवस्था बनाने की बात कही, ताकि आम लोगों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े। जनता दरबार में कुल 74 लोगों ने अपनी समस्याओं रखीं। जिसमें प्रमुख रूप से पेंशन, तालाब जीर्णोद्धार, यूरिया कालाबाजारी, जल संकट, मईयां सम्मान योजना, जाति-आय प्रमाण पत्र, गंभीर बीमारी से जुड़े मामले शामिल थे।
यूरिया कालाबाजारी की शिकायत पर मंत्री ने कहा कि सरकार की पूरी निगाह इसपर है। पलामू में कालाबाजारी की शिकायत पर चार दुकानों को निलंबित किया गया है।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों से बात कर जनता की समस्याओं पर तुरंत पहल करने को कहा। मंत्री ने यह भी कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।
लोकतंत्र में सारी व्यवस्थाएं और प्रावधान जनता को सुलभ सुविधा समय पर उपलब्ध कराने के लिए होती है। जनता दरबार के माध्यम से एक सकारात्मक पहल संगठन द्वारा की गई है, ताकि लोगों की समस्याओं के निष्पादन में कार्रवाई हो सके। इससे कई लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ है।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK